स्वर्गीय हीरालाल बड़कू गुप्ता स्मारक अग्रहरि क्रिकेट प्रीमियर लीग का सफल आयोजन
मुंबई / नवी मुंबई – अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था, मुंबई-नवी मुंबई द्वारा अग्रहरि समाज के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से “स्वर्गीय हीरालाल बड़कू गुप्ता स्मारक अग्रहरि क्रिकेट प्रीमियर लीग” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में संतोष DVS की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं RGकी टीम ने द्वितीय स्थान एवं RHGकी टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुंबई, नवी मुंबई, वसई-विरार एवं पनवेल में निवासरत अग्रहरि समाज के खिलाड़ियों और समाजबंधुओं ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष आदरणीय श्री मुन्ना राजाराम जी एवं कार्याध्यक्ष श्री बंकेश गुप्ता जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को श्री राजेश हीरालाल गुप्ता जी के करकमलों द्वारा ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं समाजबंधुओं को शुभकामनाएं दी गईं।