Homeहोली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

अग्रहरि समाज का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 नवी मुंबई। अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था, मुंबई–नवी मुंबई की वाशी कमेटी द्वारा रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मार्च को नवी मुंबई के झूलेलाल सभागृह मे होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका की महापौर श्रीमती सुजाता सूरज पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथिगण, समाज बंधु, माताएँ-बहनें तथा युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती सुजाता सूरज पाटिल ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव और दूरियों को मिटाकर प्रेम, सद्भाव और सहयोग के रंगों से समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज रत्न सम्मान, समाज गौरव सम्मान तथा युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं ने शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला, खेल एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर समाज का नाम गौरवान्वित किया है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के संरक्षक श्री राजेश हीरालाल गुप्ता जी ने कहा कि समाज की ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है और यह नई पीढ़ी को आगे बढ़ने तथा समाज और देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना राजाराम श्री बंकेश गुप्ता जी, श्री बलदेव गुप्ता जी, श्री विनोद राजाराम जी श्री महेश रामदास जी श्री गणपत श्याम लाल गुप्ता जी श्री श्याम शंकर जी श्री कमलेश वैश्य जी, श्री रोशन बैजनाथ गुप्ता जी, अनूप अग्रहरी जी, वाशी कमेटी के पदाधिकारी श्री राजेश गुप्ता जी श्री गया प्रसाद जी श्री नंदलाल जी श्री शिव कुमार रवि जी श्री राकेश हीरालाल जी, श्री अजय अग्रहरिजी, श्री गंगा प्रसाद जी, श्री रामचंद्र जी ,श्री विनय जी, श्री मनोज जी श्री विशाल जी, श्रीमती संगीता राजेश गुप्ता जी, श्रीमती अनीता विजय गुप्ता जी, श्रीमती सारिका अग्रहरि जी बनारस ,श्रीमती नीलम गुप्ता जी, श्री प्रशांत त्रिपाठी जी, दादर कमेटी के कार्याध्यक्ष श्री बबलू जी व उनकी पूरी टीम, खार कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल बंसी लाल जी, नासिक कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष जी श्री नंन्नासेठ जी, मुंबई अग्रहरि वैश्य समाज संघ के अध्यक्ष श्री मंगल गुप्ता जी, माटुंगा कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील अमृतलाल जी, भायंदर कमेटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पदुम जी, श्री प्यारचंद जी, सायन धारावी कमेटी के अध्यक्ष श्री शीतला प्रसाद बेनी माधव जी, पनवेल कमेटी के अध्यक्ष श्री उमाशंकर जी, साइन कोलीवाड़ा कमेटी के अध्यक्ष श्री राम नारायण तुलसीराम जी, के साथ मुंबई अग्रहरि समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एस पी अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली।
अंत में वाशी कमेटी संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक मोतीलाल गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता, सहयोग एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

🙏🏼🌹💐

Photos - फोटो

अग्रहरि समाज सेवा विकास संस्था एक गैर-सरकारी संगठन है जो अग्रहरि समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है।

कार्य

गतिविधि

संपर्क करें