Homeभागवत कथा – भायंदर

भागवत कथा – भायंदर

श्रीमद् भागवत कथा - भायंदर

मुंबई के भायंदर उपनगर में श्री प्यार चंद्र मोहनलाल वैश्य अग्रहरि परिवार के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के उपरांत भगवान गया जगन्नाथ स्वामी का भात भंडारा बड़े ही उत्साह और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,,, इतने सुंदर एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए मुंबई क्षेत्र की सभी कमेटियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया और शानदार आयोजन का एक हिस्सा बने।

इस धार्मिक आयोजन के लिए अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई ने श्री प्यारचंद मोहनलाल वैश्य जी को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक एवं अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेश हीरालाल गुप्ता जी, संस्था के अध्यक्ष श्री मुन्ना राजाराम जी, कार्याध्यक्ष श्री बंकेश मोतीलाल जी, श्री रमेश रामदास गुप्ता जी, श्री विनोद राजाराम जी, श्री लक्ष्मी नारायण पदुम अग्रहरि जी, श्री अनिल कुमार अग्रहरी जी, श्री कमलेश जी (खार) नासिक कमेटी से श्री सुभाष चंद्र अग्रहरि, वसई विरार कमेटी के अध्यक्ष श्री सुशील जी, वाशी कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक मोतीलाल जी, माटुंगा के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता जी, दादर कमेटी के अध्यक्ष श्री सर्वेश अग्रहरि जी, खार कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल बंशीलाल जी, केंद्रीय कमेटी मुंबई नवी मुंबई के सदस्य श्री बलदेव मेवा लाल जी, श्री रोशन बैजनाथ जी, श्री बजरंग गुप्ता जी, श्री महेश रामदास जी, श्री शंकर लाल राम प्रसाद जी, श्री अजय राम प्रकाश जी, श्री राजेश पप्पू जी, श्री राजेश बनारस लाल जी तथा डोंबिवली कल्याण, पनवेल, साइन कोलीवाड़ा, साइन धारावी कमेटी के तमाम सदस्यों के अलावा मुंबई नवी मुंबई व दूरदराज इलाकों से आए हुए अग्रहरि समाज के तमाम लोग उपस्थित थे जिसमें हमारे समाज की मातृ शक्तियों ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया।

अग्रहरि समाज सेवा विकास संस्था एक गैर-सरकारी संगठन है जो अग्रहरि समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है।

कार्य

गतिविधि

संपर्क करें