फिल्म बंगाल फाइल्स
अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था द्वारा फिल्म बंगाल फाइल्स की विशेष निशुल्क स्क्रीनिंग अग्रहरि समाज के लिए,,,,,
मित्रों जातीय सामाजिक संगठन जहां मात्र अपने समाज के लिए उनके उत्थान और विकास का कार्य करता है वही मुंबई से संचालित अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था अपने समाज के साथ देश के भूले बिसरे इतिहास से भी अपने समाज को रूबरू कराता है जो देश के वामपंथी इतिहासकारों ने नहीं लिखा,,, इसी क्रम में पिछले दिनों रिलीज हुई एक बहु चर्चित फिल्म बंगाल फाइल्स को दिखाने के लिए मुंबई में निवास कर रहे अपने समाज के लोगों को मुंबई के तमाम सिनेमाघर में विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था किया है, जिसमें मुंबई और नई मुंबई में रहने वाले सभी अग्रहरी भाई बहनों को जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है उनको निशुल्क फिल्म देखने की सुविधा प्रदान कर रहा है।
अग्रहरि समाज एक सनातनी समाज है, इतिहास में सनातनी हिंदू समाज के ऊपर जो जुल्म किए गए हैं जिन्हें इतिहास में भी जगह नहीं दी गई उनकी जानकारी आज की पीढ़ी को होना बहुत जरूरी है।
अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों में सदैव अग्रसर रहा है और प्रयास रहा है कि समाज को राष्ट्रवाद से जोड़े रखा जाए।
श्री राजेश हीरालाल गुप्ता जी के संयोजन में मुंबई में बसे अग्रहरि समाज के लोगों को आपसी सहयोग, परस्पर प्रेम और एकता के लिए इस तरह की प्रोग्राम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं। पिछले दिनों कर्जत उपनगर के एक रिसॉर्ट में समाज के लोगों के लिए दो दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया,,, इसी क्रम में फिल्म बंगाल फाइल्स को दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, यह कार्यक्रम दिनांक 16 सितंबर से 25 सितंबर तक मुंबई नवी मुंबई के विभिन्न सिनेमाघरों में आयोजित किया गया है जिसमें सभी अग्रहरी बंधु वह चाहे जिस क्षेत्र के हैं उनके लिए फिल्म देखने की निशुल्क व्यवस्था है।
आप सभी से आग्रह है आप सब लोग यह फिल्म देखना जरूर आए।
स्वतंत्रता दिवस
अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया,,
जिसमें देश सेवा के प्रति अग्रहरि समाज की प्रतिबद्धताऔर सर्ब समाज के लिए संस्था के द्वारा कार्य किए जाने का संकल्प लिया गया,,, उक्त अवसर पर सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना राजारामजी, अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के संरक्षक एवं संस्था के संयोजक श्री राजेश हीरालाल गुप्ता जी, संस्था के कार्याध्यक्ष श्री बंकेश गुप्ता जी, श्री रमेश लल्लू भाई, श्री बलदेव मेवा लाल जी, श्री विनोद राजाराम जी, श्री गणपत श्याम लाल जी, एसपी अग्रहरी जी, दादर कमेटी के अध्यक्ष श्री सर्वेश गुप्ता जी, वाशी कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, लालजी बचई जी, श्री कन्हैया लाल जी, श्री विशाल गुप्ता जी, प्रकाश गुप्ता जी, श्री राजेश कुमार पप्पू जी, श्री महेंद्र कुमार जी के साथ मुंबई अग्रहरि समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यशोदा रिसोर्ट - कर्जत
अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई और श्री राजेश हीरालाल गुप्ता परिवार के संयुक्त संयोजन में मुंबई अग्रहरि समाज की समस्त कमेटियों के साथ एक पिकनिक का कार्यक्रम 23 एवं 24 अगस्त 2025 को कर्जत के प्रसिद्ध यशोदा रिसोर्ट में आयोजित किया गया।
अग्रहरि समाज मुंबई के समस्त कमेटियों के बीच एक जुटता बनाए रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुंबई अग्रहरि समाज की विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी ने रिसोर्ट में मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार के दायित्व को बखूबी निर्वहन किया।
यह कार्यक्रम समाज को मजबूती देने, समाज के लोगों के लिए काम करने और सामाजिक सरोकार के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने हेतु आयोजित किया गया था
इस अवसर पर खार कमेटी, दादर कमेटी, वाशी कमेटी,माटुंगा कमेटी ,मुंबई अग्रहरि वैश्य समाज संघ कमेटी, मुंबई अग्रहरि समाज वसई विरार कमेटी, के साथ मुंबई अग्रहरि समाज की कई कमेटियों के वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
श्री सुनील अमृतलाल गुप्ता जी का साम्मन - माटुंगा मुंबई
अग्रहरि समाज विकास संस्था माटुंगा मुंबई के अध्यक्ष श्री सुनील अमृतलाल गुप्ता जी जो की स्थानीय शिवसेना के शाखा अध्यक्ष भी हैं आज उनका सम्मान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे साहब के द्वारा किया गया,,,, श्री सुनील जी का सम्मान हमारे पूरे अग्रहरि समाज का सम्मान है।
श्री सुनील जी को बहुत-बहुत बधाई
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻💐