श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं भंडारा कार्यक्रम संपन्न

श्री रामप्रसाद कालूराम गुप्ता अग्रहरि परिवार के द्वारा 22अक्टूबर2025 से 30अक्टूबर 2025 तक हुये श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं भंडारे में अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई के नेतृत्व में मुंबई अग्रहरि समाज की सभी कमेटियों ने एक साथ मिलकर इस बड़े और भव्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया।

श्री राम प्रसाद गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित चारों धाम एवं गया जगन्नाथ जी की यात्रा के उपरांत यह भात भंडारा किया गया । जिसमें उन्होंने मुंबई के साथ देश के सभी अग्रहरी परिवारों को आमंत्रण दिया था तथा प्रबंधन की जिम्मेदारी अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई को देते हुए उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया था।
केंद्रीय अग्रहरि समाज के संरक्षक व अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था मुंबई नवी मुंबई के संचालक श्री राजेश हीरालाल गुप्ता अग्रहरि के नेतृत्व में खार अग्रहरि वैश्य समाज संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल बंसी लाल जी, कमलेश छोटेलाल जी और उनकी टीम, दादर कमेटी के संरक्षक श्री कन्हैया लाल अग्रहरि जी, अध्यक्ष श्री सर्वेश अग्रहरि जी, और उनकी टीम, वाशी कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक मोतीलाल और उनकी टीम, वसई विरार पालघर अग्रहरि वैश्य समाज संस्था के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार गुप्ता जी और उनकी टीम, नासिक महाराष्ट्र से श्री सुभाष गणेशी लाल जी अग्रहरि एवं उनकी टीम, डोंबिवली अग्रहरि समाज की अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि और उनकी टीम, माटुंगा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता और उनकी टीम, भायंदर अग्रहरि वैश्य समाज से श्री लक्ष्मी नारायण पदुम जी और उनकी टीम‌‌ , धारावी से श्री शीतला प्रसाद जी, सायन कोलीवाडा से रामनारायण तुलसीराम जी, श्री राकेश हीरालाल जी, श्री गया प्रसाद रामकिशन जी के साथ अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था की केंद्रीय कमेटी के संरक्षक श्री बलदेव गुप्ता जी ,श्री विनोद जी, अध्यक्ष श्री मुन्ना राजाराम जी, कार्य अध्यक्ष श्री बंकेश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री रोशन बैजनाथ जी, कोषाध्यक्ष श्री श्याम शंकर जी, महामंत्री श्री गणपत गुप्ता जी, श्री शंकर लाल राम प्रसाद जी,श्री शिव कुमार रवि जी, श्री अजय अग्रहरि, श्री राजेश अग्रहरि पप्पू जी, रामचंद्र वैश्य जी,श्री महेंद्र गुप्ता, श्री प्यारचंद जी, श्री दिनेश जी, पनवेल कमेटी के श्री उमाशंकर जी, खार कमेटी की महिला अध्यक्षा श्रीमती संगीता गुप्ता जी, मुंबई अग्रहरि वैश्य समाज संघ सहित मुंबई अग्रहरि समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुंबई नवी मुंबई में निवास कर रहे हैं तमाम स्वजाति बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एस पी अग्रहरि, ने किया। इस आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्य एवं कार्यक्रम के आयोजन कर्ता श्री राम प्रसाद कालूराम जी के सुपुत्र श्री शंकर लाल रामप्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद देकर सभी कमेटियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इतना बड़ा और भव्य आयोजन कराने के लिए अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्था ने रामप्रसाद कालूराम गुप्ता अग्रहरि परिवार को शाल श्रीफल व सम्मान चिन्ह प्रदान किया।

Photos - फोटो

videos - वीडियो

Playlist

5 Videos

अग्रहरि समाज सेवा विकास संस्था एक गैर-सरकारी संगठन है जो अग्रहरि समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है।

कार्य

गतिविधि

संपर्क करें